Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

प्रयागराज- जिलापूर्ति अधिकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2023 का वितरण दिवस दिनांक 13.04.2023 से 24.04.2023 तक निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज-माह मार्च, 2023 में वितरण के पश्चात् विक्रेताओं के पास अवशेष बाजरा बचा है। उक्त अवशेष बाजरे का वितरण ‘‘प्रथम आओं प्रथम पाओ‘‘ के आधार पर निर्धारित मानक के अनुसार निःशुल्क वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट करना है कि माह मार्च 2023 में जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डो व तहसील/ब्ल
Share:
प्रयागराज- जिलापूर्ति अधिकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2023 का वितरण दिवस दिनांक 13.04.2023 से 24.04.2023 तक निर्धारित किया गया है।
Read in your preferred language.

प्रयागराज-माह मार्च, 2023 में वितरण के पश्चात् विक्रेताओं के पास अवशेष बाजरा बचा है। उक्त अवशेष बाजरे का वितरण ‘‘प्रथम आओं प्रथम पाओ‘‘ के आधार पर निर्धारित मानक के अनुसार निःशुल्क वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट करना है कि माह मार्च 2023 में जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डो व तहसील/ब्लाक कोरांव के 31 ग्राम पंचायत/उचित दर दुकानों पर जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदनोंपरान्त बाजरे का आवंटन दिया गया था। वितरणोपरान्त मार्च में बचे अवशेष बाजरे को अन्त्योदय कार्डो पर 14 किग्रा0 गेंहू एवं 20 किग्रा0 चावल 01 किग्रा0 बाजरे का स्केल निःशुल्क वितरण प्रथम आओं प्रथम पाओ के आधार पर निर्धारित किया गया है तथा तहसील/ब्लाक कोरांव में पात्र गृहस्थी कार्डो के सापेक्ष अवशेष बाजरे को पात्र गृहस्थी के प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 चावल एवं 02 किग्रा0 गेंहू व 01 कि0ग्रा0 बाजरे का निःशुल्क वितरण प्रथम आओं प्रथम पाओ के आधार पर निर्धारित किया गया है। इस प्रकार सम्पूर्ण अवशेष बाजरे के वितरण के पश्चात शेष अन्त्योदय कार्डो पर नियमानुसार 14 किग्रा0 गेहूॅ व 21 किग्रा0 चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 कि0ग्रा0 गेहूॅ तथा 03 कि0ग्रा0 चावल का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उक्त वितरण दिवस पर प्रत्येक उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु दुकानवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। खाद्यान्न तथा बाजरा के वितरण में पोर्टबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी (जिस दुकान पर बाजरा उपलब्ध/अवशेष हो), विके्रता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टविलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेगें। उक्त योजना अन्तर्गत खाद्यान्न तथा अवशेष बाजरे के वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 24.04.2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 बेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जायेगा। उक्त के क्रम में समस्त उचित दर विके्रताओं को निर्देशित किया जाता है कि नियमानुसार वितरण दिवसों पर अपनी दुकानों को खोलकर सर्वप्रथम अवशेष बचे बाजरे के साथ नियमानुसार गेहूॅ व चावल की निर्धारित मात्रा लाभार्थियों के मध्य निःशुल्क वितरण करना सुनिश्चित करेंगें। विक्रेताओं के दुकानों पर अवशेष बाजरे का वितरण शून्य हो जाने के उपरान्त बचे अन्य कार्डधारको कोें नियमानुसार आवंटित गेहूॅ व चावल का वितरण किया जायेगा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858