Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ : कंपोजिट विद्यालय पलटन बाजार में नए सत्र में बच्चों का भव्य स्वागत

कंपोजिट विद्यालय पलटन बाजार(बालिका )में आज बच्चों को नवीन सत्र के प्रथम दिन प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक स्टाफ के द्वारा बच्चों को फूल अक्षत रोली टीका लगाकर पुष्प वर्षा के साथ, साथ भव्य स्वागत किया गया बच्चों को विद्यालय से संबंधित जिसमें शैक्षिक, स्वच्छता, पठन-पाठन आदि को लेकर बच्च
Share:
प्रतापगढ़ : कंपोजिट विद्यालय पलटन बाजार में नए सत्र में बच्चों का भव्य स्वागत
Read in your preferred language.

कंपोजिट विद्यालय पलटन बाजार(बालिका )में आज बच्चों को नवीन सत्र के प्रथम दिन प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक स्टाफ के द्वारा बच्चों को फूल अक्षत रोली टीका लगाकर पुष्प वर्षा के साथ, साथ भव्य स्वागत किया गया बच्चों को विद्यालय से संबंधित जिसमें शैक्षिक, स्वच्छता, पठन-पाठन आदि को लेकर बच्चों के साथ विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विद्यालयमौजूद शिक्षिका श्रीमती मंजू यादव श्रीमती दीपशिखा हसना कदीर एवं राम सजीवन मौर्य अनुचर सहित् सभी उपस्थितरहे और बच्चों के साथ खुशियां बांटी साथ ही मिष्ठान‌(हलुआ,एवं आलू चना )का नाश्ता करा कर बच्चों को आगामी 1 जुलाई से होने वाली शैक्षिक सत्र के विषय व उनके विद्यालय मे उपस्थित एवं शासन स्तर से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।