Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक प्रगति : प्रधानमंत्री की शी जिनपिंग से मुलाकात

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तियानजिन (चीन)। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में अहम मुलाकात हुई। यह बैठक भारत-चीन संबंधों में जारी सकारात्मक प्रगति को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है। सूत्रों के
Share:
भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक प्रगति : प्रधानमंत्री की शी जिनपिंग से मुलाकात
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तियानजिन (चीन)। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में अहम मुलाकात हुई। यह बैठक भारत-चीन संबंधों में जारी सकारात्मक प्रगति को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने कज़ान में हुई पिछली बैठक के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आई रफ़्तार पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। दोनों पक्षों ने स्पष्ट किया कि आपसी सम्मान, साझा हित और पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर सहयोग ही आगे का रास्ता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और चीन के बीच उच्चस्तरीय संवाद क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। इस मुलाकात ने यह संदेश दिया कि दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने की इच्छा बनी हुई है।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच कई आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं हैं। SCO जैसे मंच इस दिशा में नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। तियानजिन की यह मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाई देने की ओर एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।