Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

पटना जंक्शन पर अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो, रेलवे ने लिया बड़ा एक्शन

बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी यात्रियों की नजरें शर्म के मारे झुक गईं. यहां स्टेशन पर लगी LED स्क्रीन पर अचानक एक अडल्ट पॉर्न वीडियो चलने लगा. शर्मिंदगी की बात यह है कि यह वीडियो करीब तीन मिनट तक यूं ही चलता रहा. इस मामले में यात्रियों ने शिकायत दर्ज क
Share:
पटना जंक्शन पर अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो, रेलवे ने लिया बड़ा एक्शन
Read in your preferred language.

बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी यात्रियों की नजरें शर्म के मारे झुक गईं. यहां स्टेशन पर लगी LED स्क्रीन पर अचानक एक अडल्ट पॉर्न वीडियो चलने लगा. शर्मिंदगी की बात यह है कि यह वीडियो करीब तीन मिनट तक यूं ही चलता रहा. इस मामले में यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई जिस पर भारतीय रेलवे ने सख्त एक्शन लिया है.

बता दें कि LED स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने के चलते लोग असहज हो गए. स्टेशन पर मौजूद अपने महिलाओं के लिए शर्मसार करने वाली घटना थी. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि यह वीडियो तीन मिनट तक चलता रहा, जब शिकायत की गई उसके बाद पॉर्न वीडियो बंद हुआ. लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि शिकायत न होती तो वीडियो कब तक चलता ही रहता. रिपोर्ट्स के अनुसार इस शर्मिंदगी वाली घटना को लेकर विज्ञापन एजेंसी पर आरपीएफ पोस्ट में एफआईआर दर्ज कराई गई है. वहीं रेलवे ने भी इस घटना पर सख्त एक्शन लिया है. पटना जंक्शन पर पोर्न वीडियो चलाने वाली विज्ञापन एजेंसी पर डीआरएम प्रभात कुमार ने जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं.