Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में शराब के ठेके से पुलिस की वसूली, पैसे लेते सिपाही का वीडियो वायरल, सेल्समैन ने लगाया आरोप ?

मैनपुरी में पुलिसकर्मी का शराब के ठेके से वसूली करने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। ठेके के सेल्समैन ने ये वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में उसने ये भी बताया कि किस तरह सिपाही दुकान पर आया और पैसे लेकर गया। मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र की कोसमा चौकी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी के आंतक से स्थानीय द
Share:
मैनपुरी में शराब के ठेके से पुलिस की वसूली, पैसे लेते सिपाही का वीडियो वायरल, सेल्समैन ने लगाया आरोप ?
Read in your preferred language.

मैनपुरी में पुलिसकर्मी का शराब के ठेके से वसूली करने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। ठेके के सेल्समैन ने ये वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में उसने ये भी बताया कि किस तरह सिपाही दुकान पर आया और पैसे लेकर गया। मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र की कोसमा चौकी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी के आंतक से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। शराब के ठेका पर पहुंच कर सेल्समैन से हजार से पांच सौ रुपये तक की वसूली करता है। एक देसी ठेका से रुपये लेने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एएसपी ग्रामीण ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है