Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस और अपराधियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वांछित अभियुक्त लंबे स
Share:
फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस और अपराधियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वांछित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिसके दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल गैंगस्टर को तुरंत लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त अंतर्जनपदीय गैंगस्टर गिरोह से जुड़ा हुआ है और उसकी गिरफ्तारी से कई आपराधिक घटनाओं के खुलासे की संभावना है। पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।