Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

पीएम मोदी का ऐलान- देश के हर नागरिक को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई नहीं छूटेगा, क्या फ्री टीका के हैं संकेत?

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सभी इस महामारी को पराश्त करने के लिए वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन कब तक आएगी, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है, मगर देश में किन-किन को दिया जाएगा, यह अब
Share:
पीएम मोदी का ऐलान- देश के हर नागरिक को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई नहीं छूटेगा, क्या फ्री टीका के हैं संकेत?
Read in your preferred language.

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सभी इस महामारी को पराश्त करने के लिए वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन कब तक आएगी, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है, मगर देश में किन-किन को दिया जाएगा, यह अब स्पष्ट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि जब देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी तो इसे सभी देशवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। पीएम मोदी कहा है कि जब भारत में कोविड वैक्सीन उपलब्ध होगी, तो हर नागरिक को वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूट नहीं पाएगा। हालांकि, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जा सकती है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल पर अंग्रेजी अखबार 'द इकोनॉमिक्स टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा 'मैं देश को आश्वस्त करना चाहूंगा कि जैसे ही देश में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।' दरअसल, सवाल किया गया कि अगले साल एक टीका उपलब्ध होने की संभावना है। किसे वैक्सीन दी जाएगी, कौन प्राथमिकता में होंगे, इस पर कोई विचार है? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, 'सबसे पहले मैं देश को आश्वस्त करना चाहूंगा कि जब देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, सभी को टीका लगाया जाएगा। कोई भी नहीं छुटेगा। हां हो सकता है कि इस टीकाकरण के शुरुआत के अभियान में हम सबसे कमजोर और फ्रंटलाइन वर्कर्स की रक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और उन्हें पहले टीका लगा सकते हैं। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए के वितरण और संचालन को लेकर एक राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है। पीएम मोदी के इस आश्वासन कि हर देशवासी को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, इससे एक तरह से संकेत मिलता है कि जिस तरह से बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने मुफ्त वैक्सीन का वादा किया है, देशवासियों को फ्री वैक्सीन मिल सकती है। हालांकि, फ्री वैक्सीन को लेकर ऐसा देशव्यापी ऐलान नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि वैक्सीन पर अब भी काम जारी है। वैक्सीन बनाने के लिए ट्रायल हो रहे हैं। विशषज्ञ अभी यह कह सकने की स्थिति में नहीं हैं कि कोरोना वैक्सीन कैसी होगी, प्रति व्यक्ति के लिए कितने डोज होंगे या फिर समय-समय पर दिया जाने वाला होगा। यह सब जब एक्सपर्ट द्वारा तय कर लिया जाएगा, तो नागरिकों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। 

बता दें कि भारत सरकार की ओर से अभी से ही वैक्सीन के वितरण प्रक्रिया पर काम चल रहा है। कोल्ड स्टोरेज से लेकर वैक्सीन के भंडारण और वितरण तक की योजना बन रही है और इसकी तैयारियां हो रही हैं। माना जा रहा है कि अगले साल के शुरुआत में दुनिया को वैक्सीन मिल जाएगी। गौरतलब है कि बिहार चुनाव में अपने घोषणा-पत्र में भी भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लोगों को फ्री में वैक्सीन देने का वादा किया है। 

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ