Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
मनोरंजन

पीयूष मिश्रा बोले- रणबीर कपूर बेशर्मी वाली बातें करते हैं:तारीफ भी की, कहा- वो एक जादुई एक्टर हैं, उनके साथ काम करके मजा आता है

पीयूष मिश्रा ने रणबीर कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि रणबीर काफी बातूनी स्वभाव के हैं, वो अक्सर डर्टी टॉक्स करते हैं। पीयूष के मुताबिक, रणबीर सेट पर काफी मस्ती मजाक करते हैं। पीयूष ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा है कि वो काफी उम्दा एक्टर हैं और उनके साथ बात करने में काफी
Share:
पीयूष मिश्रा बोले- रणबीर कपूर बेशर्मी वाली बातें करते हैं:तारीफ भी की, कहा- वो एक जादुई एक्टर हैं, उनके साथ काम करके मजा आता है
Read in your preferred language.

पीयूष मिश्रा ने रणबीर कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि रणबीर काफी बातूनी स्वभाव के हैं, वो अक्सर डर्टी टॉक्स करते हैं। पीयूष के मुताबिक, रणबीर सेट पर काफी मस्ती मजाक करते हैं। पीयूष ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा है कि वो काफी उम्दा एक्टर हैं और उनके साथ बात करने में काफी मजा आता है। पीयूष ने रणबीर के साथ रॉकस्टार में काम किया था।

एक रिसेंट इंटरव्यू में पीयूष मिश्रा ने रॉकस्टार और तमाशा से जुड़ी यादों को शेयर किया। उन्होंने कहा, 'रणबीर बहुत अच्छा लड़का है। वो जादुई इंसान है, कभी-कभार बेशर्मी वाली बात करता है, साजिशें भी करता है। उसके साथ बातचीत करने में काफी मजा आता है।'

तमाशा के डायरेक्टर इम्तियाज अली के बारे में उन्होंने कहा, इम्तियाज मेरा पुराना साथी है, 'तमाशा में तीन दिन की शूटिंग होनी थी लेकिन मैंने उसे एक दिन में खत्म कर दिया था।'

फिल्म तमाशा में पीयूष मिश्रा एक स्टोरीटेलर की भूमिका में थे। वहीं रॉकस्टार में भी उनकी अहम भूमिका थी। फिल्म में उनकी और रणबीर की अच्छी जुगलबंदी देखने को मिली थी।

पीयूष मिश्रा ने इस इंटरव्यू में अभय देओल और अनुराग कश्यप के बीच हो रहे जुबानी जंग पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैंने दोनों को जानता हूं, दोनों की अपनी-अपनी समझ है। अनुराग को समझाना जरा मुश्किल काम है, लेकिन उसके बारे में स्टेटमेंट पास कर देना सही नहीं होगा।

अभय भी बहुत सुलझा हुआ आदमी है। वो हर एक चीज नाप तोल के बोलता है। उसे अपने स्टारडम का बहुत ख्याल है, उसका मानना है कि वो अपने नाक पर मक्खी भी नहीं बैठने देना चाहता है। देव डी के समय इन दोनों के बीच कुछ पंगे हुए होंगे।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए रणबीर काफी समय बाद एक प्रॉपर रोमांटिक फिल्म कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन लव रंजन ने किया है। इस फिल्म के जरिए श्रद्धा कपूर भी काफी दिनों बाद वापसी कर रही हैं।

दर्शकों को पहली बार रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिलेगी। रणबीर इसके अलावा फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर भी दिखाई देंगे।