Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक क
Share:
रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?
Read in your preferred language.

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें किसानों का मसला व महंगे होते पेट्रोल-डीजल का मुद्दा था। मंगलवार की कार्यवाही पर से पहले इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत दोस्त नहीं भाई है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा, 'लगभग 1,000 रेलवे स्टेशनों और 400 रेलवे भवनों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। 2030 तक, भारत 'नेट जीरो रेलवे' बनने वाला दुनिया का पहला देश होगा।'

रेल मंत्री ने कहा कि यात्री सुरक्षा और निवेश पर हमारा जोर रहा। रेलवे दुर्घटना के कारण मार्च 2019 में अंतिम किसी यात्री की मृत्यु हुई थी, लेकिन लगभग 2 वर्षों में (2019-2021 के बीच) कोई भी मृत्यु नहीं हुई।

-पीयूष गोयल ने कहा, 'Covid-19 के कारण लगभग 2 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन और पानी की बोतलों के वितरण के साथ प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे ने लगभग 4,600 श्रमिक स्पेशल की व्यवस्था की।'

लोकसभा में बोले रेल मंत्री पीयूष गोयल, 'हम पर रेलवे के निजीकरण का आरोप लगाया गया है, लेकिन लोग कभी यह नहीं कहते हैं कि केवल सरकार के वाहनों को सड़कों पर चलना चाहिए, ऐसा इसलिए है क्योंकि प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के वाहन आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। रेलवे में निजी निवेश का हमें स्वागत करना चाहिए क्योंकि इससे सेवाओं में सुधार होगा।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'भारतीयों के खर्च पर अन्य देशों में टीके नहीं भेजे जा रहे हैं। उच्चतम स्तर पर विशेषज्ञ और सरकार की एक समिति इसके बारे में अच्छे से संतुलन बनाए हुए है। बीते दिन 30,39,394 लोगों को टीका लगाया गया। हमने अब तक 3 करोड़ का कुल आंकड़ा (टीकाकरण) छू लिया है।'

-MoS MHA जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के सेडिशन लॉ पर जवाब देते हुए लोकसभा में कहा, 'कांग्रेस दुरुपयोग के बारे में जितना कम बोले, उतना ही अच्छा है। आपने जेएस नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और अन्य को MISA (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम का रखरखाव) का दुरुपयोग करके जेल में डाल दिया। कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि आपने टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत 1980 में इतने लोगों को जेल में डाला। आपने MISA के तहत पत्रकारों, छात्रों, राजनेताओं को जेल में डाल दिया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा कामकाजी लोकतंत्र है और देश के 130 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। स्वतंत्रता के पिछले 74 वर्षों में, हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली केवल मजबूत हुई है। हम अब आजादी के 75 वर्ष मना रहे हैं। यह सेंट्रल हॉल स्वतंत्रता का गवाह है।'

-राज्य सभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नरायण सिंह बोले- आपने (IPU अध्यक्ष) चुनौतीपूर्ण समय में, विशेष रूप से COVID19 महामारी के संदर्भ में IPU का नेतृत्व ग्रहण किया। स्पैनिश फ़्लू के बाद, COVID19 के कारण विश्व स्तर पर अभूतपूर्व रूप से स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसका दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं और समाजों पर गंभीर प्रभाव पड़ा।' उन्होंने आगे कहा कि इस असाधारण स्थिति से निपटने के लिए सरकारों के साथ-साथ सदनों का भी टेस्ट था। महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने शारीरिक संबंधों को खत्म कर दिया और हम सभी को इस घातक वायरस के प्रसार के लिए काम करने के नए तरीको को अपनाना पड़ा।'

-लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन(IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको का संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में स्वागत किया। वे थोड़ी देर में सांसदों को संबोधित करेंगे।

-निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने स्थगन नोटिस दिया है।

-राज्यसभा में राजद सांसद मनोज झा ने भी निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर नोटिस दिया है।

बता दें कि बीते दिन पक्ष और विपक्ष में बनी राजनीतिक सहमति के अनुरूप पेट्रोल-डीजल और किसानों के मुद्दे पर संसद में चल रहा गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ संसद के दोनों सदन सुचारू रूप से चलने शुरू हुए।