Tuesday, 15 September 2026 | 7:38 AM
भारत

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों को प्रेम व सौहार्द से मनाने व शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना जहानाबाद में पीस कमेटी की बैठक की गयी।</em>

पीलीभीत आगामी पर्व नवरात्रि, रामनवमी, नवरोज, रमजान के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। मीटिंग में सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिकों से
Share:
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों को प्रेम व सौहार्द से मनाने व शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना जहानाबाद में पीस कमेटी की बैठक की गयी।</em>
Read in your preferred language.

पीलीभीत आगामी पर्व नवरात्रि, रामनवमी, नवरोज, रमजान के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। मीटिंग में सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिकों से आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व शासन द्वारा निर्गत आदेशों व निर्देशों के मानकों का अनुपालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस-प्रशासन की मदद करने की अपील की गयी। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गयी। इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया गया कि जनपदीय पुलिस-प्रशासन शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है। सभी को अवगत कराया गया कि कोई भी नई परम्परा डालने की अनुमति किसी को नहीं दी जायेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद मौजूद रहें।