Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

पीलीभीत:रोटरी क्लब रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118वा जन्म दिवस मनाया

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118 जन्म दिवस मनाया रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के 118 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं अंतरराष्ट्रीय रोटरी की स्थापना वर्ष 1905मे
Share:
पीलीभीत:रोटरी क्लब रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118वा जन्म दिवस मनाया
Read in your preferred language.

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118 जन्म दिवस मनाया
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के 118 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं अंतरराष्ट्रीय रोटरी की स्थापना वर्ष 1905में शिकागो में हुई थी आज 118 वर्ष से निरंतर रोटरी मानव सेवा और मानव हित के कार्यों को करता चला आ रहा है रोटरी ने पोलियो को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई रोटरी हर जगह हर क्षेत्र में मानव कल्याण की भावना से कार्य करता रहता है उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर के बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय रोटरी का जन्म दिवस मनाया इस अवसर पर विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान क्लब अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल इनरव्हील क्लब पल्स की संस्थापक अध्यक्ष पूनम अग्रवाल शेखर सिंह पुनीत खंडेलवाल प्रतीक सक्सेना डॉ मनदीप सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश शुक्ला तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा बच्चों ने खो-खो कबड्डी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें विजई बच्चों को विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान तथा संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदोरिया तथा क्लब के सदस्यों ने ट्रॉफी प्रदान करी
क्लब की तरफ से सभी बच्चों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था करवाई गई तथा आए हुए सभी लोगों को रोटरी की तरफ से रोटरी का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया