Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: समाजसेविका दीप्ती वर्मा द्वारा बाढ़ इलाकों में राशन का वितरण कार्य जारी

पीलीभीत: पूरनपुर के कई पंचायत इस समय बाढ़ के पानी से जलमग्न है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दर्जनों ग्रामों के बाढ़ पीड़ित खुले आकाश के नीचे या अपने छतों पर आशियाना बना कर किसी प्रकार अपना जीवन काट रहे हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बावजूद दिन प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों की मुसीबत बढ़ती जा र
Share:
पीलीभीत: समाजसेविका दीप्ती वर्मा द्वारा बाढ़ इलाकों में राशन का वितरण कार्य जारी
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पूरनपुर के कई पंचायत इस समय बाढ़ के पानी से जलमग्न है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दर्जनों ग्रामों के बाढ़ पीड़ित खुले आकाश के नीचे या अपने छतों पर आशियाना बना कर किसी प्रकार अपना जीवन काट रहे हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बावजूद दिन प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। इसी बीच बीजेपी नेता ,समाजसेविका दीप्ति वर्मा (संभावित प्रत्याशी 129 विधानसभा पूरनपुर) ने घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच दूध व खाने के पैकेट वितरण किए । उनके समर्थक छत पर चढ़कर राशन बांटते मिले । दीप्ती वर्मा ने बताया कि इस विकट परिस्थिति में उनसे जो हो पा रहा है वह वे कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए सुखा राशन बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।