Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

पीलीभीत :बिजली का करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

पीलीभीत पूरनपुर।घर में काम कर रही महिला को बिजली करंट लग गया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे पीलीभीत के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रोली देवी घर में झाडू लगा रही
Share:
पीलीभीत :बिजली का करंट लगने से महिला की हालत गंभीर
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।घर में काम कर रही महिला को बिजली करंट लग गया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे पीलीभीत के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रोली देवी घर में झाडू लगा रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार उसके शरीर से टच हो गया।जिससे वह बेहोश होकर मौके पर गिर गई।करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों में खलबली मच गई।आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया।जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।