पीलीभीत पूरनपुर।घर में गेहूं निकाल रही महिला को करंट लग गया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी घर में गेहूं पिसाने के लिए ड्रम से गेहूं निकाल रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार उसके शरीर से टच हो गया।जिससे वह बेहोश होकर मौके पर गिर गई।करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों में खलबली मच गई।आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारत
पीलीभीत :बिजली का करंट लगने से महिला की हालत गंभीर
पीलीभीत पूरनपुर।घर में गेहूं निकाल रही महिला को करंट लग गया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी घर में
Read in your preferred language.