पीलीभीत पूरनपुर।उधारी के रुपए मांगने पर युवक ने घर में घुसकर महिला को गलत नियत से दबोच लिया।विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई।बचाने दौड़े पति को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया उसने गांव के ही एक युवक को पांच हजार रुपये उधार दिए थे।काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपए वापस नहीं किए।जब पीड़ित ने रुपए मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।एक बार फिर वह अपने रुपए मांगने युवक के पास गया,तो आरोप है कि उसे गाली गलौज कर धक्का देकर घर से निकल भगा दिया। रात्रि में युवक चोरी चुपके से उसके घर में घुस आया।आरोप है कि उसकी पत्नी को युवक ने गलत नियत से दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।शोर-शराबा करने पर महिला को लाठी डंडों से पीटा।उसके बाद बांका से प्रहार कर उसे गंभीर घायल कर दिया।चीखने चिल्लाने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा तो उसकी भी पिटाई लगा दी।जान से मारने का प्रयास किया गया।लोगों को आता देख युवक जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
भारत
पीलीभीत :विरोध पर महिला को मारा बांका,पति को भी पीटा
पीलीभीत पूरनपुर।उधारी के रुपए मांगने पर युवक ने घर में घुसकर महिला को गलत नियत से दबोच लिया।विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई।बचाने दौड़े पति को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया उसने गांव के ही एक युवक को पांच हजार
Read in your preferred language.