Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
भारत

पीलीभीत :महिला व युवती प्रेमी के साथ फरार,पुलिस से शिकायत

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।उसके पांच बच्चे हैं।वह पति की मौत के बाद अपनी सुसराल में रह रही थी।इसी दौरान महिला का गांव के ही एक ग्रामीण से प्रेम प्रसंग हो गया।तीन दिन पहले महिला का प्रेमी उसको बहला-फुसलाकर हजारों रुपए की नकदी व माल ज
Share:
पीलीभीत :महिला व युवती प्रेमी के साथ फरार,पुलिस से शिकायत
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।उसके पांच बच्चे हैं।वह पति की मौत के बाद अपनी सुसराल में रह रही थी।इसी दौरान महिला का गांव के ही एक ग्रामीण से प्रेम प्रसंग हो गया।तीन दिन पहले महिला का प्रेमी उसको बहला-फुसलाकर हजारों रुपए की नकदी व माल जेवर लेकर रफूचक्कर कर ले गया।सुबह महिला को घर न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गांव के ही एक युवक के साथ चार दिन पहले घर से हजारों की नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने वताया कि तहरीर पर महिला व युवती की तलाश शुरु कर दी गई है।शीघ्र ही वरामद कर लिया जायेगा।