Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

पीलीभीत: महिला ने लगाया पीट कर घर से निकालने का आरोप

पीलीभीत पूरनपुर।पति की गैरमौजूदगी में देवर ने परिजनों के सहयोग से महिला को मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया।वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की महिला ने तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेरचोरा निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक युवक के साथ कुछ साल पहले
Share:
पीलीभीत: महिला ने लगाया पीट कर घर से निकालने का आरोप
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।पति की गैरमौजूदगी में देवर ने परिजनों के सहयोग से महिला को मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया।वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की महिला ने तहरीर पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेरचोरा निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक युवक के साथ कुछ साल पहले हुई थी।आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। कई बार जान से भी मारने का प्रयास किया जा चुका है। महिला ने बताया उसका पति बाहर गया हुआ है।आरोप है कि उसके देवर व अन्य परिजनों ने मंगलवार को उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।जब महिला ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसको जमकर पीटा और बच्चों सहित घर से निकाल दिया।वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्यवाही होगी।