Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

पीलीभीत : महिला को ग्रामीणों ने परिवार की मदद से लाठी डंडा लेकर दौड़ाया, जान से मारने की दी धमकी

नगर से सटे नरायणपुर निवासी ओमवती ने बताया उसके पति रंजीत सिंह के नाम क्षेत्र के गांव सिरसा में खाता संख्या 250 गाटा संख्या 45 रखवा 1.894 हेक्टेयर का 1/4 भाग दर्ज है।आरोप है कि शाहजहांपुर के तहसील पुवायां क्षेत्र के गांव गणपतपुर निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके अपने नाम बैनामा करा लिया था। कुछ समय
Share:
पीलीभीत : महिला को ग्रामीणों ने परिवार की मदद से लाठी डंडा लेकर दौड़ाया, जान से मारने की दी धमकी
Read in your preferred language.


नगर से सटे नरायणपुर निवासी ओमवती ने बताया उसके पति रंजीत सिंह के नाम क्षेत्र के गांव सिरसा में खाता संख्या 250 गाटा संख्या 45 रखवा 1.894 हेक्टेयर का 1/4 भाग दर्ज है।आरोप है कि शाहजहांपुर के तहसील पुवायां क्षेत्र के गांव गणपतपुर निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके अपने नाम बैनामा करा लिया था। कुछ समय बाद महिला को धोखाधड़ी की जानकारी लगी। इस पर महिला ने अपने पति के नाम व्यक्ति से दोबारा बैनामा वापस कराया।एक मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपने खेत पर गई थी।आरोप है कि सिरसा के रहने वाले एक ग्रामीण ने साथियों की मदद से उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने के लिए दौड़ पड़े।दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी।आरोप है कि झूठा मुकदमा भी दर्ज कराने की धमकी दी। सभी उसको गांव से भगाना चाहते हैं।महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया मामले की तहरीर पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।