Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : सिविल बार एसोसिएशन में पनाह वितरण कार्यक्रम सम्पन्नवादकारियों और अधिवक्ताओं ने लिया लाभ

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन पीलीभीत में गर्मी से राहत देने हेतु "आम में पनाह" वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और पनाह ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। इस सेवा कार्य में सिविल बार एसोसिएशन के
Share:
पीलीभीत : सिविल बार एसोसिएशन में पनाह वितरण कार्यक्रम सम्पन्नवादकारियों और अधिवक्ताओं ने लिया लाभ
Read in your preferred language.


ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन पीलीभीत में गर्मी से राहत देने हेतु "आम में पनाह" वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और पनाह ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। इस सेवा कार्य में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडे और महासचिव मोहन गिरी गोस्वामी के साथ अधिवक्ता आलोक नगायच, अवधेश चंद्र शर्मा, सर्वेश तिवारी, विजय कुमार राजा भैया, रोहित सिंह, निर्वाण सिंह और प्रदीप कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने पनाह वितरण में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं और वादकारियों में उत्साह देखा गया।

रिपोर्टर : हरिओम राठौर