Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : 3 दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला अहमद नगर देहात वार्ड नं0-5, ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्युत सप्लाई के लिए जो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह पर्याप्त लोड का न होने के कारण आये दिन फुक जाता है तथा ग्रामीणो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ट्रांसफार्मर कम लोड का होने के कारण तीन दि
Share:
पीलीभीत : 3 दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

पूरनपुर के मोहल्ला अहमद नगर देहात वार्ड नं0-5, ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्युत सप्लाई के लिए जो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह पर्याप्त लोड का न होने के कारण आये दिन फुक जाता है तथा ग्रामीणो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ट्रांसफार्मर कम लोड का होने के कारण तीन दिन पूर्व फुक गया है तथा विद्युत सप्लाई बंद हो गयी है।जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है वर्तमान में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है बच्चों को पढ़ाई करने में भी परेशानी हो रही है कई बार ने विद्युत कर्मचारियों को भी अवगत कराया किन्तु अभी तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण हम लोगो को अन्धेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है ट्रांसफार्मर बदलवाकर पर्याप्त लोड का ट्रांसफार्म लगवाया जाये ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।