Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
भारत

पीलीभीत :खपरैल की दीवार गिरने से ग्रामीण व गाय दबकर घायल,पूरा परिवार बाल-बाल बचा।

पीलीभीत के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी में खपरैल की दीवार गिरने से एक गाय व ग्रामीण दबकर घायल हो गए। जिससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जिसमें हजारों रुपए का नुकसान हो गया, कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी दीनदयाल गुरूवार को सुबह दस बजे अपने घर में बैठे थे। तभी अचानक
Share:
पीलीभीत :खपरैल की दीवार गिरने से ग्रामीण व गाय दबकर घायल,पूरा परिवार बाल-बाल बचा।
Read in your preferred language.

पीलीभीत के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी में
खपरैल की दीवार गिरने से एक गाय व ग्रामीण दबकर घायल हो गए। जिससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जिसमें हजारों रुपए का नुकसान हो गया, कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी दीनदयाल गुरूवार को सुबह दस बजे अपने घर में बैठे थे। तभी अचानक दीवार सहित खपरैल गिरने से दीनदयाल और उनकी एक गाय दब गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। लोगों ने आनन फानन में खपरैल से ग्रामीण व गाय को निकाला। जिससे गाय व ग्रामीण घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। खपरैल गिरने से पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। खपरैल की दीवार गिरने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। सूचना पर हल्का लेखपाल विकास मौर्य ने गांव पहुंचकर जांच की। लेखपाल ने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट तहसील कार्यालय में भेज दी है।