Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजश्री पुरुषोत्तमदास टंडन द्वारा पांडुलिपि के मुद्रण हेतु आवेदन आमंत्रित

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ द्वारा साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थितिग्रस्त या रूग्ण साहित्यकार जिनकी वार्षिक आय रू0 05 लाख तक है, उन्हें अधिकतम रू0 50 हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक
Share:
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजश्री पुरुषोत्तमदास टंडन द्वारा पांडुलिपि के मुद्रण हेतु आवेदन आमंत्रित
Read in your preferred language.

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ द्वारा साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थितिग्रस्त या रूग्ण साहित्यकार जिनकी वार्षिक आय रू0 05 लाख तक है, उन्हें अधिकतम रू0 50 हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। प्रकाशन अनुदान योजना के अन्तर्गत ऐसे रचनाकार जिनकी वार्षिक आय 05 लाख तक है। उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण के लिए प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। (पुस्तक अधिकतम 200 पृष्ठों की हो) पाण्डुलिपि संलग्न करना अनिवार्य है। प्रस्तुत पाण्डुलिपि वापस नही की जाएगी।
उक्त दोनो योजनाओं की नियमावली एवं आवेदन पत्र वेबसाइटwww.uphindisansthaan.in पर उपलब्ध है। आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 28 मई 2022 है।