Tuesday, 15 September 2026 | 9:05 AM
भारत

पीलीभीत :उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत: कोविड-19 से प्रभावित हुये बच्चों के संरक्षण एवं देखरेख के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा ‘‘उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’’ का शुभारम्भ आज दिनांक 22.07.2021 को किया गया। शासन के निर्देशानुसार मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कार्यक्रम का सीधा प
Share:
पीलीभीत :उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का किया गया शुभारम्भ।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: कोविड-19 से प्रभावित हुये बच्चों के संरक्षण एवं देखरेख के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा ‘‘उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’’ का शुभारम्भ आज दिनांक 22.07.2021 को किया गया। शासन के निर्देशानुसार मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद पीलीभीत में कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 में किया गया। बाल सेवा योजना का शुभारम्भ के समय मा0 विधायक बीसलपुर श्री अगयश रामसरन वर्मा, मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान, मा0 विधायक बरखेडा श्री किशनलाल राजपूत एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे व मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम के समय उपस्थित मा0 विधायकगणों व जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 महामारी से प्रभावित/अनाथ/संकट ग्रस्त हुये बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु बच्चों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।

मंडल संवादाता: रामगोपाल कुशवाहा