Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 32लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए।

पीलीभीत: पुरनपूर सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत लोन मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग लाभ लेने को पहुंचे। लोन मेला में 32 लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका परि
Share:
पीलीभीत :प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 32लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पुरनपूर सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत लोन मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग लाभ लेने को पहुंचे। लोन मेला में 32 लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में लोन मेला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र 32 लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए। मेले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पूरनपुर के शाखा प्रबंधक और स्टाफ के द्वारा ऋण वितरण का कार्य किया गया। नगर पालिका पषिद के अधिशासी अधिकारी आरके भार्गव ने बताया कि मेले में 32 लोगों को लोन स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। इस मौके पर नगर पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा