Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
India

पीलीभीत : विवाद पर दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी फरीन ने बताया कि उसके घर के बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे।इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले एक ग्रामीण के बच्चे ने उसके पुत्र को पीट दिया। इस पर महिला इसकी शिकायत करने पड़ोसी के घर गई तो उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।जिसस
Share:
पीलीभीत : विवाद पर दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला
Read in your preferred language.

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी फरीन ने बताया कि उसके घर के बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे।इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले एक ग्रामीण के बच्चे ने उसके पुत्र को पीट दिया। इस पर महिला इसकी शिकायत करने पड़ोसी के घर गई तो उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी चित्रा देवी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर उसके देवर मनोज ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।जान से मारने की नियत से महिला पर बांका से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बचाने आए उसके पति लालाराम को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।सभी को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मेडिकल कराया जा रहा है।आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।