Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
भारत

पीलीभीत: लूट के मामले में दो शातिर अभियुक्त व एक सुनार माल व नगदी सहित गिरफ्तार

द दस्तक 24 न्यूज पीलीभीत/बरखेड़ा- जनपद पीलीभीत की थाना बरखेड़ा पुलिस टीम ने लूट की घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना कारित करने वाले दो शातिर अभियुक्तों व एक सुनार को लूटे गए कान के कुंडल, 7700 रूपए नगदी, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है
Share:
पीलीभीत: लूट के मामले में दो शातिर अभियुक्त व एक सुनार माल व नगदी सहित गिरफ्तार
Read in your preferred language.

द दस्तक 24 न्यूज

पीलीभीत/बरखेड़ा- जनपद पीलीभीत की थाना बरखेड़ा पुलिस टीम ने लूट की घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना कारित करने वाले दो शातिर अभियुक्तों व एक सुनार को लूटे गए कान के कुंडल, 7700 रूपए नगदी, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल 2025 ग्राम मचवा खेड़ा थाना बरखेड़ा निवासी रंगी लाल पुत्र लोकी राम तथा ग्राम कैम थाना न्यूरिया निवासी लाला राम पुत्र डालचंद द्वारा लूट के मामले में दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों जगन्नाथ उर्फ जग्गू पुत्र तिलक राम, राहुल गंगवार पुत्र रमेश चंद गंगवार तथा लूट का माल खरीदने वाले एक सुनार सौरभ वर्मा पुत्र विनोद कुमार को खरीदे गए एक कुंडल के साथ बीसलपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेशी हेतु ले जाते समय एक अभियुक्त जगन्नाथ उर्फ जग्गू द्वारा बहाना बनाकर वाहन को रुकवाया गया और एक एसआई अजीत कुमार सिसोदिया की सरकारी पिस्टल को छीन कर भागने का प्रयास किया गया और उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर उपचार हेतु सीएचसी बरखेड़ा भेजा गया है। वहीं घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए शेष दो अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा पुलिस मुठभेड़ के संबंध में पुलिस द्वारा अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।