Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

पीलीभीत :दो अज्ञात युवकों ने पैलेस के चौकीदार को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी सय्यर गजनफर अली ने बताया वह मोहल्ला लाइन पर साहूकारा में स्थित ताज पैलेस में चौकीदारी का काम करता है।सोमवार को सुबह वह पैलेस में था।इसी दौरान पैलेस के मालिक रिप्पी ने जनरेटर में तेल निकालकर कैन में भर भरकर सौ जाने की बात कही,इस पर उसने तेल निकाल कर कैन में भर कर रख दिया।
Share:
पीलीभीत :दो अज्ञात युवकों ने पैलेस के चौकीदार को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी सय्यर गजनफर अली ने बताया वह मोहल्ला लाइन पर साहूकारा में स्थित ताज पैलेस में चौकीदारी का काम करता है।सोमवार को सुबह वह पैलेस में था।इसी दौरान पैलेस के मालिक रिप्पी ने जनरेटर में तेल निकालकर कैन में भर भरकर सौ जाने की बात कही,इस पर उसने तेल निकाल कर कैन में भर कर रख दिया।इसके बाद चौकीदार सोने जा रहा था।इसी वीच मोहल्ला साहूकारा के दो लोग तेल के बारे में पूछने लगे,चौकीदार ने पैलेस मालिक से बात करने को कहा। इस पर दोनों युवक आक्रोशित होकर अश्लील गालियां देने लगे,चौकीदार के मना करने पर एक युवक ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए। दूसरे युवक ने मार पीट कर लाठी से प्रहार कर दिया।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। शोर-शराबा करने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इससे पहले ही दोनों मौके से फरार हो गए।होश आने पर चौकीदार ने घटना की जानकारी पैलेस मालिक को दी। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।मामले में कार्रवाई कर युवकों को जेल भेजा जाएगा।