Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

पीलीभीत : अपने पक्ष में गवाही न देने की रंजिश के चलते दो भाइयों ने युवक को बंका मारकर किया घायल,पुलिस ने किया गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज

अपने पक्ष में गवाही ना देने पर दो सगे भाइयों ने रंजिश के चलते एक युवक को बंका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया है।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हंडा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र लालाराम ने जहानाबाद पुलिस को लिखित प
Share:
Read in your preferred language.





अपने पक्ष में गवाही ना देने पर दो सगे भाइयों ने रंजिश के चलते एक युवक को बंका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया है।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हंडा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र लालाराम ने जहानाबाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उसके पास नरेश पाल उर्फ नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र देव निवासी ग्राम जतीपुर कोतवाली जहानाबाद जनपद पीलीभीत 8 वर्षों से नौकरी कर रहा है।पत्र में आगे बताया गया है रात लगभग 9:30 बजे के समय नरेश पाल को घर वापस जाते समय अपने पक्ष में गवाही ना देने की वजह से रंजिश मानते हुए मेरे ही गांव के दो सगे भाई कड़ेराम,मंगली प्रसाद पुत्र गण ऊदल राम ने सिर पर बंका मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।सूचना पर कोतवाली जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।उक्त प्रकरण पर मीडिया के द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने मीडिया को बताया है एक युवक को रंजिशन बंका मारकर घायल करने की शिकायत मिली है।घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है



शिकायत पत्र के आधार पर आरोपी कड़े राम मंगली प्रसाद पुत्र गण ऊदल राम के खिलाफ धारा 341 323 506 307 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के द्वारा शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।घायल का जनपद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
वीरेंद्र सिंह यादव की खास रिपोर्ट