Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

पीलीभीत :ट्रक ने वाइक सवार को रौंदा,चालक पर रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर अभयपुर माधोपुर को जाने वाले मार्ग के पास बाइक से खेत पर जा रहे किसान और मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया था।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो की हालत गंभीर है।पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले हरमे
Share:
पीलीभीत :ट्रक ने वाइक सवार को रौंदा,चालक पर रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर अभयपुर माधोपुर को जाने वाले मार्ग के पास बाइक से खेत पर जा रहे किसान और मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया था।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो की हालत गंभीर है।पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले हरमेज सिंह 29 नबम्बर को अपने नौकर सुखलाल के साथ वाइक से शाहगढ जा रहा था।इसी बीच माधौपुर हरदोई व्रांच पुल के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे,उन्होंने दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया था।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक छोंडकर फरार हो गया था।घायल के भाई की ओर से पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।वंही दोनो की हालत गंभीर वताई जा रही है।