पीलीभीत शारदा नदी पार क्षेत्र सिद्धार्थनगर मे प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा लगाने के बारे में जनप्रतिनिधि, पुलिस,एसएसबी समेत सामाजिक संस्था सदस्यों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है I
शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित के अगुवाई में शारदा नदी पार हजारा थाना क्षेत्र के कुठिया गुदीया मुख्य चौराहे से सुबह के करीब 11 बजे हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लिए नागरिकों की मौजूदगी में विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कर कबीरगंज पंजाब फार्म, रामा फार्म, बल फार्म होते हुए राणा प्रताप नगर पहुंचा I राणा प्रताप नगर के ग्रामीणों ने भव्य विशाल तिरंगा यात्रा पर फ़ूलों की वर्षा कर स्वागत किया , कटान पीड़ितों ने नदी के कटान पीड़ितों ने नदी पर बचाव कार्य तेजी से करवाने की गुहार लगाई I उसके बाद श्रीनगर, मुरैना गांधीनगर, अशोकनगर ,नेहरूनगर (भरतपुर),भरजूनिया फार्म के जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग संस्था, सिद्धनगर खीरी- पीलीभीत जनपद की सीमा से वापसी करते हुए रामनगर, शांतिनगर,आजादनगर में किसान मोर्चा के नेता सुभाष श्रीवास्तव के यहां जलपान करते हुए अखंड फार्म कबीरगंज में एचपी गैस एजेंसी संचालक हरदेव सिंह निवास पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया I जिसमें मुख्य रूप से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, रामनगर मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ऋतुराज पासवान, राजीव जायसवाल, इंद्रदीप सिंह बटन, साधन समिति चेयरमैन पदम सिंह,योगेश श्रीवास्तव उर्फ टुन्ना, श्रीनगर कोटेदार तनवीर,फाजील, रजत यादव, भाजपा नेता विजय सिंह, रोहित मिश्रा,नहरोसा प्रधान समीउद्दीन,भरतपुर प्रधान शमशेर आलम,समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी तिरंगा यात्रा को सफल बनाए I
नहरोसा, कुठिया गुदीया परिषदीय विद्यालयों समेत बल फार्म के छात्रों ने शिक्षा मित्र सन्तोष मित्रा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का राष्ट्रीय गीतों के साथ अमर शहीदों ,भारत माता की जयकारों से स्वागत किया I
भारत
पीलीभीत :पूरनपुर राष्ट्रीय गीतों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
पीलीभीत शारदा नदी पार क्षेत्र सिद्धार्थनगर मे प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा लगाने के बारे में जनप्रतिनिधि, पुलिस,एसएसबी समेत सामाजिक संस्था सदस्यों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है I शनिवार को क
Read in your preferred language.