Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीलीभीत द्वारा अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु।

पीलीभीत: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उक्त के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत द्वारा जनपद स्
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उक्त के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत द्वारा जनपद स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्कूल, कालेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में आॅनलाइन गेम्स, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, गतिविधियों आदि का आॅनलाइन आयोजन किया जाये। इस प्रयोजन हेतु जनपद स्तर पर कालेजों के प्रधानाचार्य/निदेशकों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 23 जनवरी 2021 को प्रातः 11 बजे से गाॅधी सभागार पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत