Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :एक लाख स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता पर तैयार तीन लाख ग्रेटिंग कार्ड मतदाताओं को वितरित कर मतदान हेतु किया जायेगा जागरूक

पीलीभीत : मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कल निरंजन कालोनी में मतदाताओं को तैयार की ग्रेटिंग कार्ड का वितरण कर अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरूक किया जायेगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक लाख स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर आधारित
Share:
पीलीभीत :एक लाख स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता पर तैयार तीन लाख ग्रेटिंग कार्ड मतदाताओं को वितरित कर मतदान हेतु किया जायेगा जागरूक
Read in your preferred language.

पीलीभीत : मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कल निरंजन कालोनी में मतदाताओं को तैयार की ग्रेटिंग कार्ड का वितरण कर अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरूक किया जायेगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक लाख स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर आधारित तैयार की गई तीन ग्रेटिंग कार्ड मतदाताओं तक पहुंचाकर जागरूक करने का संदेश दिया जायेगा, तैयार की गई इन ग्रेटिंग कार्डों को जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ साथ ज्वाइंड मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट द्वारा ऐसे बूथ जहां विगत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत है, वहां जाकर मतदाताओं को ग्रेटिंग कार्ड वितरण मतदान हेतु जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही साथ बीएलओ के माध्यम से ग्रेटिंग कार्ड मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। इस कार्य हेतु कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया जायेगा और ग्रेटिंग कार्ड के द्वारा ही स्वीप, मतदान तिथि का लोगो तैयार कर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा।

सवांददाता: रामगोपल कुशवाहा