Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

पीलीभीत:बच्चों के विवाद में बालिका सहित तीन घायल,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी बाबू ने बताया कि उसके परिवार के बच्चे पड़ोस के रहने वाले कल्लू के बच्चों के साथ खेल रहे थे।बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर कल्लू के बच्चे ने बाबू के भाई राम अवतार के पुत्र को मार दिया।बच्चा रोते हुए घर पहुंचा
Share:
पीलीभीत:बच्चों के विवाद में बालिका सहित तीन घायल,रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी बाबू ने बताया कि उसके परिवार के बच्चे पड़ोस के रहने वाले कल्लू के बच्चों के साथ खेल रहे थे।बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर कल्लू के बच्चे ने बाबू के भाई राम अवतार के पुत्र को मार दिया।बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी।आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर कल्लू अपने अन्य सहयोगियों की मदद से उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।बाबू व राम अवतार व उसकी पुत्री को पीट दिया।झगड़े के दौरान ईट पत्थर भी बरसाए गए।जिसने कई लोग चोटिल हो गए।झगड़े को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये।सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।