Tuesday, 15 September 2026 | 9:16 AM
भारत

पीलीभीत: बेसिक शिक्षा विभाग के जलभराव बाले स्कूलों में अभी तक मिट्टी का भराव न होने से चार दिन पूर्व हुई बरसात से जलभराव कम न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।

पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई बरसात से गांव के परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। बरसाती मौसम में विद्यालय परिसर में जलभराव होने से बच्चे स्कूलों में खेलकूद नहीं कर पा रहे है। गत 25 जून को तहसील सभागार पूरनपुर में उपजिलाधिकारी ने जलभराव बाले स्कूलों की सूची तलब कर समस्त
Share:
पीलीभीत: बेसिक शिक्षा विभाग के जलभराव बाले स्कूलों में अभी तक मिट्टी का भराव न होने से चार दिन पूर्व हुई बरसात से जलभराव कम न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई बरसात से गांव के परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। बरसाती मौसम में विद्यालय परिसर में जलभराव होने से बच्चे स्कूलों में खेलकूद नहीं कर पा रहे है।
गत 25 जून को तहसील सभागार पूरनपुर में उपजिलाधिकारी ने जलभराव बाले स्कूलों की सूची तलब कर समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक ली थी। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों से सम्पर्क कर जलभराव बाले स्कूलों में मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए थे। मगर हकीकत में ब्लाक क्षेत्र में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। तमाम स्कूलों की हालत अब भी खराब है मिट्टी का भराव न होने से गांव के स्कूलों में बारिश से जलभराव अभी भी बरकरार है। इसको लेकर अभिभावकों एवं बच्चों में रोष व्याप्त है। जबकि प्रधानाध्यापकों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया। मगर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने इस तरफ पढ़ने बाले स्कूली बच्चों के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के गांव खाता, इंद्रानगर, अमरैयाकलां, सुखदासपुर द्वितीय, रघुनाथपुर आदि कई स्कूलों में मिट्टी भराव की अतिआवश्यकता है। स्कूलों में जलभराव होने से कई बार अभिभावक भी रोष जाहिर कर चुके हैं। मगर स्कूली बच्चों के सेहत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।