Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :घर से निकला युवक लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

पीलीभीत पूरनपुर।मकान की पुताई करने की बात कहकर घर से निकला युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की।लेकिन कोई पता नहीं चल सका।तहरीर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी छोटे खान ने बताया कि उसका के 30 वर्षीय पुत्र नईम खां
Share:
पीलीभीत :घर से निकला युवक लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।मकान की पुताई करने की बात कहकर घर से निकला युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की।लेकिन कोई पता नहीं चल सका।तहरीर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी छोटे खान ने बताया कि उसका के 30 वर्षीय पुत्र नईम खां घर की पुताई का कार्य करता है।उसी से ही उसका भरण पोषण हो रहा है। बुधवार को नईम कस्बे में ही मकान की पुताई करने की बात कहकर घर से निकला।इसी दौरान वह अपने तरीके से युवक लापता हो गया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों में खलबली मच गई।जिस जगह पुताई की थी वंहा भी परिजनों ने संपर्क किया।लेकिन कोई पता नहीं चला।इसके अलावा काफी खोजबीन भी की लेकिन लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।अचानक कमाऊ पूत के गायब हो जाने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।लापता हुए युवक के पिता छोटे खां ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।