Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

पीलीभीत: घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब

पीलीभीत पूरनपुर। घर में हुई कुछ मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक गुस्सा कर अपने घर से चला गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन मंगलवार को युवक की चप्पल और कपड़े नहर किनारे पटरी पर बरामद किए गए हैं। जिससे लोग युवक की नहर में छलांग लगाने की आशंका जता रहे।
Share:
पीलीभीत: घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।
घर में हुई कुछ मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक गुस्सा कर अपने घर से चला गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन मंगलवार को युवक की चप्पल और कपड़े नहर किनारे पटरी पर बरामद किए गए हैं। जिससे लोग युवक की नहर में छलांग लगाने की आशंका जता रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर की पटरी के किनारे से युवक की चप्पल और कपड़े बरामद किए हैं। अभी तक युवक के शव को बरामद नही किया गया है। युवक के शव को बरामद करने के लिए पुलिस ने नहर को बंद करने के लिए नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सेहरामऊ ऊत्तरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी श्री कृष्ण उर्फ कल्लू उम्र 45 वर्ष जो कि सोमवार की रात अपने घर में भी मामूली कहासुनी से गुस्सा होकर घर से चला गया था। परिजनों द्वारा युवक की काफी छानबीन की गई लेकिन युवक का कोई भी पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन मंगलवार को सुल्तानपुर नहर पुल से 1 किलोमीटर दूर पूर्व की दिशा में नहर की पटरी के किनारे से युवक की चप्पल कपड़े मिले है। जिससे लोग युवक के नहर में कूदने की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर सेहरामऊ उत्तरी एसओ कमलेश मिश्रा अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नहर किनारे से युवक की चप्पल और कपड़े बरामद किए हैं। वही अभी युवक के शव को बरामद नहीं किया गया है। सेहरामऊ एसओ कमलेश मिश्रा ने बताया युवक के नहर में युवक के डूबने सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। नहर किनारे युवक की चप्पल और कपड़े बरामद किए गए हैं। युवक के शव को बरामद करने के लिए नहर में पानी कम करने के लिए नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।