Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
भारत

पीलीभीत:किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर; तीन अलग-अलग गांव से किशोरियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।एक मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।दो मामलों में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब में रहकर मे
Share:
पीलीभीत:किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया, रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर;
तीन अलग-अलग गांव से किशोरियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।एक मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।दो मामलों में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी।आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक अपने साथियों की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गया।परिवार के लोगों ने सुबह किशोरी को घर न पाया इस पर उसके होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सोनू, रमाकांत,कृपाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य मामले में परिजनों की गैरमौजूदगी में एक किशोरी को गांव का रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।एक ओर अन्य मामले में क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ रफूचक्कर कर ले गया। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों में हड़कंप मच गया।इधर-उधर तलाश करने के बावजूद कोई पता नहीं चल सका है।दोनों मामलों की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।दो मामलों की जांच पड़ताल जारी है।