Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :युवक की पिटाई लगा कर ताना तमंचा

पूरनपुर। ट्राली से घास उतार रहे किसान पर तमंचा लगा दिया।विरोध पर पिटाई लगाई।पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरकुरिया निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने घर पर खडे ट्राली से घास उतार रहा था। इसी दौरान गांव क
Share:
पीलीभीत :युवक की पिटाई लगा कर ताना तमंचा
Read in your preferred language.

पूरनपुर। ट्राली से घास उतार रहे किसान पर तमंचा लगा दिया।विरोध पर पिटाई लगाई।पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरकुरिया निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने घर पर खडे ट्राली से घास उतार रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले कुछ लोग उसके पास पहुंचे और बेवजह गाली गलौज करने लगे।जब पीड़ित ने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई लगाई।इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि पीड़ित की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।