Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: आरोपियों के घर शिकायत करने गए युवक को गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी

पूरनपुर।माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसके मोबाइल में उसके परिजनों के फोटो थे।गांव के रहने वाले एक युवक ने साथियों की मदद से किसी तरह से वह फोटो अपने मोबाइल में डाल दिए। उसके बाद उस फोटो में एक फोटो उसकी बहन का था।आरोप है कि फोटो स्टोरी बनाकर इधर-उधर वायरल कर दिए। घ
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर।माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसके मोबाइल में उसके परिजनों के फोटो थे।गांव के रहने वाले एक युवक ने साथियों की मदद से किसी तरह से वह फोटो अपने मोबाइल में डाल दिए। उसके बाद उस फोटो में एक फोटो उसकी बहन का था।आरोप है कि फोटो स्टोरी बनाकर इधर-उधर वायरल कर दिए। घटना की जानकारी लगने पर सात अक्टूबर को आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी।मामले की शिकायत पर माधोटांडा पुलिस ने सजल, सुमित,रोहित व श्रीपाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।