Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

पीलीभीत : बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया युवक

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी बहन को बीती रात पड़ोसी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।सुबह किशोरी को न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी सुरागकशी करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों ने जब कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा देखा तो उसमें रखी साठ ह
Share:
पीलीभीत : बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया युवक
Read in your preferred language.

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी बहन को बीती रात पड़ोसी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।सुबह किशोरी को न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी सुरागकशी करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों ने जब कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा देखा तो उसमें रखी साठ हजार रुपये की नकदी,सोने चांदी के आभूषण गायब मिले इस पर उसके होश उड़ गए।ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया जांच शुरू कर दी गई है।शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।