Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

पीलीभीत ; गेहूं की जुताई कर गाली गलौज की विरोध करने पर महिला को पीटा, गलत नियत से पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया , पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

पूरनपुर। गेहूं की जुताई करने की सूचना पर पहुंचे युवक ने साथियों की मदद से गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर महिला को जमकर मारा पीटा।उसके बाद इसको गलत नियत से पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह सुबह
Share:
पीलीभीत ; गेहूं की जुताई कर गाली गलौज की विरोध करने पर महिला को पीटा, गलत नियत से पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया , पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
Read in your preferred language.

पूरनपुर। गेहूं की जुताई करने की सूचना पर पहुंचे युवक ने साथियों की मदद से गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर महिला को जमकर मारा पीटा।उसके बाद इसको गलत नियत से पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह सुबह अपना खेत देखने गई थी। खेत पर पहुंचने के दौरान गांव के ही एक युवक साथियों की मदद से उसके खेत में खड़ी 2 बीघा गेहूं की फसल जोत कर सफाई कर रहे थे।महिला ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि युवक ने महिला को गलत नियत से दबोच कर छेड़छाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर कपडे फाड दिए।महिला के चीखने चिल्लाने पर महिला का पति मौके पर पहुंचा तो सभी ने मिलकर दोनों को बेरहमी से मारा पीटा।जिससे दंपत्ति घायल हो गए।घटना को लेकर खलबली मच गई।महिला व उसके पति ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।महिला ने बताया कि 14 दिसंबर को सभी लोग उसके खेत में खड़े लिपटिस के पेड़ों को भी काट लिए थे।जिसकी शिकायत भी उसने की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर मिली है।जिस पर जांच कराई जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।