Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: युवती को बचाने पहुंचे युवकों पर महिला ने किया हमला

पीलीभीत पूरनपुर।मामूली बात पर मां बेटी में विवाद हो गया।मां ने चुनरी से पुत्री का गला घोटने का प्रयास किया।बचाने दौड़े दो युवकों पर महिला ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।दुपट्टे से गला कसने पर इसकी हालत बिगड़ गई।घटनाक्रम मेे तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया।मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सोमवार को म
Share:
पीलीभीत: युवती को बचाने पहुंचे युवकों पर महिला ने किया हमला
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।मामूली बात पर मां बेटी में विवाद हो गया।मां ने चुनरी से पुत्री का गला घोटने का प्रयास किया।बचाने दौड़े दो युवकों पर महिला ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।दुपट्टे से गला कसने पर इसकी हालत बिगड़ गई।घटनाक्रम मेे तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया।मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
सोमवार को माधोटांडा मार्ग पर मां बेटी पूरनपुर आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी।इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर अक्रोशित महिला ने अपनी पुत्री को पहले बेरहमी से पीटा।उसके बाद जान से मारने की नियत से दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया।युवती के चीखने चिल्लाने पर रास्ते से गुजर रहे माधोटांडा निवासी वीरेंद्र और रानीगंज निवासी प्रेमशंकर मौके पर पहुंचे।उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया तो आक्रोशित महिला ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।इससे खलबली मच गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल युवती के गर्दन से फंदा निकाला।घटनाक्रम में घायल हुए युवकों ने बताया कि महिला अपनी पुत्री को जान से मारने के लिए दुपट्टे से उसका गला कस दिया था। उसे बचाने गए थे इस पर महिला ने दोनों पर हमला कर दिया।उपचार के लिए तीनों को सीएचसी लाया गया।जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।