Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत ; पीड़ित ने मिल मालिक पर धोखाधड़ी कर उसकी मजदूरी न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी श्याम शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पूरनपुर-बंडा रोड स्थित महादेव राइस मिल पर मशीन पर काम करता था। अक्टूबर 2022 को मशीन पर काम कर रहा था।मशीन जाम में फस गई।इस पर पीड़ित मशीन से जाम निकाल रहा था।इसी दौरान उसका हाथ मोटर में फंस गया। जिससे उसकी उं
Share:
पीलीभीत ; पीड़ित ने मिल मालिक पर धोखाधड़ी कर उसकी मजदूरी न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी श्याम शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पूरनपुर-बंडा रोड स्थित महादेव राइस मिल पर मशीन पर काम करता था। अक्टूबर 2022 को मशीन पर काम कर रहा था।मशीन जाम में फस गई।इस पर पीड़ित मशीन से जाम निकाल रहा था।इसी दौरान उसका हाथ मोटर में फंस गया। जिससे उसकी उंगलियां कट गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।परिजन उसको इलाज कराने के लिए पूरनपुर ले जा रहे थे।रास्ते में उसे मिल मालिक ने रोंक कर उसका इलाज कराने की बात कह कर ठीक होने के बाद मजदूरी का तीस हजार रुपया भी देने की बात कही। जब पीड़ित नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा तो उसको उंगलियों का ऑपरेशन होने की बात कहकर उसको अस्पताल से टरका दिया। आरोप है कि मील मालिक ने उसका इलाज कराने से इंकार कर दिया।इस पर पीड़ित को बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी गलियों शरीर से अलग हो गई।तीन दिसंबर को दूसरा ऑपरेशन होना था।लेकिन रुपए पास ना होने के चलते डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया।चार दिसंबर को पीड़ित ने मिल मालिक से रुपये देने की वात कही। लेकिन रुपए देने से इंकार कर साथ में बरेली चलने से मना कर दिया गया।आरोप है कि मिल मालिक ने धोखाधड़ी कर उसके मजदूरी के तीस हजार रुपये नहीं दिए।उंगलियां कट जाने से उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस से शिकायत की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।