Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

पीलीभीत:पूरनपुर में समाज का हित करने और सभी क्षेत्रों में योगदान देने में नगरवासी हमेशा आगे रहते है

सेवाभाव को बचपन से देखते सीखते नगर के दंत चिकित्सक डॉ मधुर होरा की सुपुत्री रिद्धि होरा ने पढ़ाई के साथ समाज सेवा करने के लिए अपने सहपाठियों के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ गोरियन गर्ल्स का गठन किया ।क्लब का गठन ए सी मेंबर डॉ दिव्या लहरी जी के कार्यकाल में इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की आई पी अध्यक्ष
Share:
पीलीभीत:पूरनपुर में समाज का हित करने और सभी क्षेत्रों में योगदान देने में नगरवासी  हमेशा आगे रहते है
Read in your preferred language.

सेवाभाव को बचपन से देखते सीखते नगर के दंत चिकित्सक डॉ मधुर होरा की सुपुत्री रिद्धि होरा ने पढ़ाई के साथ समाज सेवा करने के लिए अपने सहपाठियों के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ गोरियन गर्ल्स का गठन किया ।क्लब का गठन ए सी मेंबर डॉ दिव्या लहरी जी के कार्यकाल में इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की आई पी अध्यक्ष मोनिका होरा द्वारा किया गया
नव गठित क्लब की चार्टर अध्यक्ष रिद्धि होरा को सम्मान सहित डिस्ट्रिक्ट चेयर मैन रेनू अग्रवाल जी द्वारा कॉलर पिन पहनकर चार्टर दिया गया और सभी बालिकाओं को शुभाशीष दिया गया
क्लब में सचिव काशिका महाजन ,वंशिका अलग ,खुशी कक्कर,मनप्रीत कौर ,अंजली शालिनी ,गौरीसा,मान्या आदि बालिकाएं है
अपने क्लब की शुरुआत 50 असहाय बच्चो को किताबे और कापी आदि देकर किया
कॉलेज में अध्यन करते हुए ये बालिकाएं जरूरतमंदों की हमेशा मदद करती है और अपने जन्मदिन को वृद्ध आश्रम जा कर वहां समान बांट कर मनाती है
इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की चार्टर प्रेसिडेंट सलोनी गुप्ता ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष संगीता गुप्ता और मोनिका गुप्ता वर्तमान अध्यक्ष अंजू मिश्रा जी एवं ग्लोरी क्लब के सभी सदस्य इन बच्चो के कार्य में बढ़चढ़ के सहयोग करेंगे

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा