Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की, आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

पीलीभीत :दिनांक 11-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की गई। महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय ने अपराध समीक
Share:
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की, आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
Read in your preferred language.

पीलीभीत :दिनांक 11-08-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की गई। महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय ने अपराध समीक्षा गोष्ठी की एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण व जनमानस के साथ अच्छे व्यवहार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों मोहर्रम, कृष्ण जनमाष्टमी, स्वतंत्रता दिवस आदि के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई।साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों पर सभी पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एवं समस्त शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहे।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा