Tuesday, 15 September 2026 | 12:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :सम्मान में मिले चांदी के मुकुट को गरीब बेटी की शादी में किया है भेंट

पीलीभीत :भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने सम्मान में मिला चांदी का मुकुट गरीब बेटी की शादी में किया दान बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद अपनी कार्यशैली के चलते क्षेत्र में लगातार लोकप्रिय बनते जा रहे हैं बीते दिन कार्यशैली बदायूं में एक धर्म कांटे का उद्घाटन के अवसर पर राजपूत समाज द
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत :भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने सम्मान में मिला चांदी का मुकुट गरीब बेटी की शादी में किया दान बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद अपनी कार्यशैली के चलते क्षेत्र में लगातार लोकप्रिय बनते जा रहे हैं बीते दिन कार्यशैली बदायूं में एक धर्म कांटे का उद्घाटन के अवसर पर राजपूत समाज द्वारा स्वामी प्रवक्ता नंद को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया था अपनी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक गांव हसन नगर भगतनिया निवासी निर्मल कुमार व धर्मपाल के घर पहुंचे जिनके घर मैं आग लगने से काफी नुकसान हो गया था इतना ही नहीं उनकी बेटी का विवाह सर पर था विधायक प्रवक्ता नंद को जब परिवार की ऐसी स्थिति का पता चला तो बिना कुछ सोचे समझे स्वामी जी ने सम्मान में मिले चांदी के मुकुट को भेंट कर दिया यह देख कर उस गरीब परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे स्वामी जी की दरियादिली के चर्चा अब क्षेत्र में चारों तरफ आग की तरह फैल गई।