Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

पीलीभीत : पूरनपुर थ्रेसर बनवाने गए युवक को दुकानदार ने पीटा

पीलीभीत : पूरनपुर थ्रेसर बनवाने गए एक ग्रामीण की दुकानदार के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दुकानदार ने ग्रामीण को बांधकर जमकर लात घूंसो से पीटा। मामले की सूचना ग्रामीण ने परिजनों को दी। उक्त मामले में पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई है। गांव छात्रपति निवासी सोनपाल पुत्र रोशनलाल
Share:
Read in your preferred language.



पीलीभीत : पूरनपुर थ्रेसर बनवाने गए एक ग्रामीण की दुकानदार के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दुकानदार ने ग्रामीण को बांधकर जमकर लात घूंसो से पीटा। मामले की सूचना ग्रामीण ने परिजनों को दी। उक्त मामले में पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई है।
गांव छात्रपति निवासी सोनपाल पुत्र रोशनलाल ने दी पुलिस को तहरीर में बताया है कि वह धनाराघाट रोड पर स्थित न्यूरिया वालों की वर्कशॉप पर थ्रेसर बनवाने के लिए लया था। पीड़ित ने दुकानदार से थ्रेसर से निकला हुआ पुराना मॉल वापस करने को कहा। इसपर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इसपर उक्त दबंग दुकानदार ने ग्रामीण सोनपाल को बांधकर जमकर पीटा। पूरे मामले की जानकारी पीड़ित ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीण को ब मुश्किल से बचाया। आरोप है कि इसके बाद उक्त दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान लूटने का गंभीर आरोप पीड़ित व उनके परिजनों पर लगा दिया। पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दबंग दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


रिपोर्ट: रामनिवास कुशवाहा