Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

पीलीभीत :सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया

पूरनपुर ग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जयकारे लगाए।जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई गांव में पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। थाना सेहरामऊ उ
Share:
पीलीभीत :सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया
Read in your preferred language.

पूरनपुर
ग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जयकारे लगाए।जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई गांव में पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा निकालकर शुरू हो गया।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर विभिन्न गांव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची।महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन रखा गया है।गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।बैंड की धुन पर महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर मुख्य मार्गों से गुजरी। कलश यात्रा का कई गांव में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। देवी देवताओं के जयकारों से वातावरण भक्ति में हो गया। आयोजकों ने बताया रात्रि में मथुरा वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमें कई आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। 19 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में आस पड़ोस के अलावा दूरदराज के भक्त भी पहुंचकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महिलाओं व पुरुषों ने यज्ञ की परिक्रमा कर गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।