Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पूरनपुर : पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत मालाघाट, रमनगरा एवं भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर प्रशानिक अधिकारियों, सशस्त्र सीमा बल व जनपदीय पुलिस क
Share:
पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Read in your preferred language.

पूरनपुर : पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत मालाघाट, रमनगरा एवं भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर प्रशानिक अधिकारियों, सशस्त्र सीमा बल व जनपदीय पुलिस के साथ पैदल गश्त की गई एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण के सम्बन्धित को निर्देश दिए गए।
बार्डर एरिया पर स्थित पौन एकड़ घाट के आसपास नाव के माध्यम से दूरगामी क्षेत्रों का जायजा लिया गया तत्पश्चात रमनगरा स्थित एसएसबी कैम्प पर चरनदीप सिंह गिल व जमीर, असिस्टेंट कमान्डेंट 49वीं बटालियन एसएसबी के साथ विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं पर गहनता से चर्चा की गई। सशस्त्र सीमा बल व जनपदीय पुलिस को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावी गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम सुश्री ऋतु पूनिया, एसडीएम कलीनगर, नायब तहसीलदार कलीनगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा उपस्थित रहें।