Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:अमरनाथ यात्रा हेतु पूरनपुर के शिव शक्ति धाम मंदिर से दूसरा जत्था रवाना हुआ।

पूरनपुर/पीलीभीत। अमरनाथ यात्रा पूरनपुर के शिव शक्ति धाम मंदिर से दूसरा जत्था रवाना हुआ। जत्थे में शामिल 10 तीर्थयात्री 7 जुलाई को पवित्र गुफा में बाबा के दर्शन करेंगे। पूरनपुर के श्री शिव शक्ति धाम से अमरनाथ यात्रा हेतु 10 भक्तों का जत्था रवाना हुआ। पुजारी पंडित अनिल शास्त्री द्वारा तिलक करके सबको व
Share:
पीलीभीत:अमरनाथ यात्रा हेतु पूरनपुर के शिव शक्ति धाम मंदिर से दूसरा जत्था रवाना हुआ।
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत। अमरनाथ यात्रा पूरनपुर के शिव शक्ति धाम मंदिर से दूसरा जत्था रवाना हुआ। जत्थे में शामिल 10 तीर्थयात्री 7 जुलाई को पवित्र गुफा में बाबा के दर्शन करेंगे।
पूरनपुर के श्री शिव शक्ति धाम से अमरनाथ यात्रा हेतु 10 भक्तों का जत्था रवाना हुआ। पुजारी
पंडित अनिल शास्त्री द्वारा तिलक करके सबको वेद मंत्रों के साथ जलाभिषेक कराया। जय घोष के मध्य सभी को पटका पहनाकर रवाना किया गया। नगर से
महावीर मिश्रा, कवि व पत्रकार सतीश मिश्र, राधाकृष्ण कुशवाहा, अरुण कुमार, विजय कुमार प्रजापति, हरिओम उपाध्याय, चिरौंजी लाल, हिमांशु जायसवाल, विनीत गुप्ता, चंदन यात्रा पर गए हैं। भाजपा विधायक विधायक बाबूराम पासवान पुत्र ऋतुराज पासवान, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल व बाबा राघवदास ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया। यहां पंडित रामअवतार शर्मा, रामनाम मिश्रा, सुमित, विपिन मिश्र, हर्षित, सर्वेश स्वर्णकार, ओंकार कुशवाहा, ऋषभ मिश्रा, प्रदीप, शौर्य, आरव, राजकुमार, कृष्ण कुमार, रेहान वर्मा, प्रेमराज आदि मौजूद रहे।